Skip to main content

Song ऐ मेरी ज़ोहरा-ज़बीं WAQT वक्त

ऐ मेरी ज़ोहरा-ज़बीं
तुझे मालूम नहीं
तू अभी तक है हंसीं
और मैं जवाँ
तुझपे क़ुरबान मेरी जान मेरी जान
ऐ मेरी…

ये शोखियाँ ये बाँकपन
जो तुझ में है कहीं नहीं
दिलों को जीतने का फ़न
जो तुझ में है कहीं नहीं
मैं तेरी
मैं तेरी आँखों में पा गया दो जहाँ
ऐ मेरी…

तू मीठे बोल जान-ए-मन
जो मुस्कुरा के बोल दे
तो धडकनों में आज भी
शराब ऐ  रंग घोल दे
ओ सनम
ओ सनम मैं तेरा आशिक़-ए- जाबिदा

ऐ मेरी…